कोरबा राज्य सरकार ने आदिवासी विकास विभाग में सहायक आयुक्त की तबादला सूची जारी की है। जारी सूची में कोरबा के सहायक आयुक्त के पद पर माया वारियर को पदस्थ किया गया है। वहीं कोरबा में पदस्थ सहायक आयुक्त को राजनांदगांव भेजा गया है।
राज्य शासन द्वारा जारी सूची के मुताबिक आदिवासी विकास विभाग के 8 अधिकारियों का स्थांतरण किया गया है । जारी सूची के मुताबिक कोरबा में पदस्थ एसके वाहने को राजनंदगांव का परियोजना प्रशासक बनाया गया है। इसी तरह माया वारियर जो बालोद में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ थीं, उन्हें कोरबा जिले में परियोजना प्रशासक व प्रभारी सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है।