सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: बच्चों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने और उनके युवा मन में जिज्ञासा और वैज्ञानिक स्वभाव की भावना जगाने के उद्देश्य से, आंचलिक विज्ञान केंद्र बच्चों के लिए कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित करके बाल दिवस मनाया।

कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, प्राथमिक स्तर के स्कूली बच्चों (कक्षा: I से 3) के बीच एक डायनासोर क्ले मॉडलिंग कार्यशाला आयोजित की गयी |  जिसमें प्रतिभागियों को केंद्र द्वारा प्रदान की गयी आवश्यक सामग्री के साथ डायनासोर के स्केल-डाउन मॉडल विकसित करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। इसके उपरांत विज्ञान विषय पर आधारित मेक एंड टेक कार्यशाला जिसमें भाग लेने वाले बच्चे इस केंद्र द्वारा प्रदान की गयी सामग्री के साथ कुछ वैज्ञानिक खिलौने विकसित करेंगे।

बच्चों द्वारा बनाये गए डायनासोर मॉडल और विज्ञान खिलौने कार्यक्रम के संपन्न होने पर प्रतिभागियों को स्थायी रूप से दे दिए जाएंगे। बच्चों के बीच ‘चाचा नेहरू और बच्चे’ विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता दो श्रेणियों (श्रेणी-I: कक्षा 4 और 5, श्रेणी-II: कक्षा 6 और 7) में आयोजित की गयी । कार्यक्रम के समापन पर सभी मेधावी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।