सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और राजनीतिक टिप्पणियों के बीच उन्होंने अपनी सार्वजनिक पहचान को लेकर भी खुलकर बात की है। अमृता का कहना है कि उन्हें केवल किसी राजनेता की पत्नी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।
अमृता पहले भी कह चुकी हैं कि देवेंद्र फडणवीस और वह एक-दूसरे की सोच और निजी स्पेस का सम्मान करते हैं। उन्होंने ट्रोलिंग को लेकर कहा था कि सोशल मीडिया पर स्वतंत्र और अपनी आवाज रखने वाली महिलाओं को निशाना बनाया जाता है। उनके मुताबिक, ट्रोल्स के शोर को नजरअंदाज करके अपने काम और उद्देश्य पर ध्यान देना चाहिए।
अमृता फडणवीस सामाजिक गतिविधियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र में गरबा आयोजनों में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग का विरोध करते हुए कहा कि अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति त्योहार में आकर ठीक तरह से हिस्सा लेता है तो इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं दिखती। उनके इस बयान ने राज्य की सियासत में भी चर्चा पैदा कर दी।
उनकी सार्वजनिक सक्रियता और बेबाक राय के कारण अमृता अक्सर सोशल मीडिया पर समर्थन और आलोचना, दोनों का सामना करती हैं।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #फडणव #समझ #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #अपन