सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उत्तराखंड में बर्फबारी से 136 पर्वतारोही फंसे, यूपी-बिहार में बारिश से आफत
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लगातार बारिश और भारी बर्फबारी ने हालात मुश्किल कर दिए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए 136 पर्वतारोही, ट्रैकर और सहयोगी स्टाफ अलग-अलग स्थानों पर फंस गए हैं। प्रशासन ने सभी को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
इनमें हाई अल्टीट्यूड अभियान के 89 सदस्य, कालिंदी पास आधार शिविर में 18 ट्रैकर और ऑडिन कोल पास आधार शिविर में 29 सदस्य शामिल हैं। भारी बर्फबारी के कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं। जिला प्रशासन, राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस, वन विभाग और अन्य राहत टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। जरूरत पड़ने पर हवाई बचाव अभियान चलाने की तैयारी भी की गई है। उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री की पहाड़ियों, गोमुख ट्रैक और नेलांग-जादूंग घाटी में एक से चार फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई है। खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा भी अस्थायी रूप से रोक दी गई है। कई मार्गों पर भूस्खलन के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है।
वहीं उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और आंधी-तूफान से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन को सतर्क किया गया है। बिहार में भी बारिश और पड़ोसी नेपाल में बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #136 #आफत #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #तरक