सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पीएम मोदी ने 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत का किया जिक्र, जानिए क्यों बनीं खास
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण में उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव की 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि देश के प्रथम गांव माने जाने वाले माणा में जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत पूर्णिमा रावत से जानकारी दर्ज करने के साथ हुई।
माणा उत्तराखंड के सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में स्थित है। यहां बर्फबारी और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जनगणना का काम किया जा रहा है। पूर्णिमा रावत से जानकारी दर्ज किए जाने का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने दूरदराज के क्षेत्रों तक प्रशासनिक और जनगणना व्यवस्था की पहुंच को रेखांकित किया।
प्रधानमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के बगोरी गांव का भी जिक्र किया। यहां होमस्टे संचालक हरदेव सिंह राणा ने डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना में हिस्सा लिया। मोदी ने इन उदाहरणों के जरिए जनगणना में नागरिकों की भागीदारी और डिजिटल सुविधा के इस्तेमाल पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से जनगणना में सही जानकारी दर्ज कराने की अपील की। उनके अनुसार, जनगणना के पहले चरण में अब तक 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने इसे देश के भविष्य की सही तस्वीर तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #138व #करण #रथम