सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: एम्स भोपाल का शिशु रोग विभाग बाल दिवस के अवसर पर अपना स्थापना दिवस समारोह मनाया । इस अवसर पर संस्थान के कार्यपालक निदेशक अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि अतिथि वक्ता के रूप में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की प्रोफेसर एमेरिटस डॉक्टर शीला भांबल “मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शिशु रोग इलाज की यात्रा” पर अपना व्याख्यान देंगी।

इस अवसर पर शिशु रोग विभाग के इंटेंसिव केयर यूनिट परिसर में शिशुओं के लिए डायलिसिस इकाई का भी उद्घाटन किया जाएगा। इस डायलिसिस यूनिट के शुरू हो जाने से एम्स भोपाल में बच्चों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से उपलब्ध रहेगी।