सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: एम्स भोपाल में फार्माकोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर अहमद नजमी ने इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ फार्माकोविजिलेंस (आईएसओपी) की बाली, इंडोनेशिया में आयोजित 22वीं वार्षिक बैठक में अपने शोध का प्रदर्शन किया | जिसका विषय था “फार्माकोविजिलेंस में रोगी को प्रथम रखना: वैश्विक दक्षिण से अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य”।

नजमी ने “मध्य भारत में एक चिकित्सा उपकरण निगरानी केंद्र में आर्थोपेडिक प्रत्यारोपण से संबंधित प्रतिकूल घटनाओं का पैटर्न और घटना” नामक एक शोध पोस्टर प्रस्तुत किया। इस पोस्टर को शिल्पा काओरे, मनीष द्विवेदी, बालाकृष्णन एस. और मोहम्मद फैजान खान ने संयुक्त रुप से लिखा है। अपने शोध को प्रस्तुत करने के अलावा, अहमद नजमी सम्मेलन के दौरान विभिन्न वैज्ञानिक और इंटरैक्टिव सत्रों में सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस दौरान इंटरनेशनल फार्माकोविजिलेंस, मेटरियोविजिलेंस, इकोफार्माकोविजिलेंस, वैक्सीन विजिलेंस और गर्भावस्था में दवा की सुरक्षा की निगरानी इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई है। एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में अपनी भूमिका के अलावा, अहमद नजमी एम्स भोपाल में मैटेरियोविजिलेंस के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के उप-समन्वयक के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।

एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक अजय सिंह ने नजमी और उनके सह लेखकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।