आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गोवा थीम पर अग्रवाल महिला क्लब ने शुक्रवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन भोपाल के निजी होटल में बड़ी धूमधाम से किया। इस दौरान ग्रुप की लगभग 75 महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम में डांस, मस्ती और कई गेम भी आयोजित किए गए। इस मौके पर आईपीएस मोनिका शुक्ला और अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू गुप्ता जज के रूप में शामिल हुईं।

ग्रुप की अध्यक्षता मधु आभा ने की वहीं किटी पार्टी को नेहा जौहरी, श्वेता अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, मीना अग्रवाल, रोमी मित्तल, नेहा सिम्हल, अंशू जौहरी और दीपाली अग्रवाल ने होस्ट किया। कार्यक्रम में पिछले वर्ष की बेस्ट ड्रेस का पुरस्कार दिया गया।