सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अगले हफ्ते शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए 3 इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन होंगे। इसमें प्लैटिनम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स लिमिटेड और भारत हाईवेज InvIT शामिल हैं। आइए इन दोनों कंपनियों के IPO के बारे में एक-एक करके जानते हैं।
प्लैटिनम इंडस्ट्रीज लिमिटेड
प्लैटिनम इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹235.32 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी 13,761,225 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। यह पूरी तरह से फ्रेश IPO है, जिसमें कंपनी के मौजूदा निवेशक और प्रमोटर ऑफर फॉर सेल के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचेंगे।
रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 27 फरवरी से 29 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे। 5 मार्च को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।
मैक्सिमम 1131 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक
प्लैटिनम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹162-₹171 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 87 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹171 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,877 इन्वेस्ट करने होंगे।
वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 1131 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹193,401 खर्च करने होंगे।
ग्रे मार्केट में प्लैटिनम इंडस्ट्रीज का प्रीमियम 52.63%
IPO ओपन होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 52.63% यानी ₹90 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड ₹171 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹261 पर हो सकती है। हालांकि, यह केवल अनुमान होता है, शेयर की लिस्टिंग की प्राइस ग्रे मार्केट की प्राइस से काफी अलग होती है।
एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स लिमिटेड
एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹429 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹329 करोड़ के 23,169,014 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ₹100 करोड़ के 7,042,200 शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपने शेयर बेचेंगे।
रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 27 फरवरी से 29 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे। 5 मार्च को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।