सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अगले हफ्ते शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए 2 इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन होंगे। इसमें पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड और क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज लिमिटेड शामिल है। आइए इन दोनों कंपनियों के IPO के बारे में एक-एक करके जानते हैं।
पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज
पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज इस IPO के जरिए ₹601.55 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹250 करोड़ के 8,474,576 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल के जरिए ₹351.55 करोड़ के 11,917,075 शेयर बेचेंगे।
रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 12 मार्च से 14 मार्च तक बोली लगा सकेंगे। 19 मार्च को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।
मैक्सिमम 650 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक
पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹280-₹295 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 50 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹295 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,750 इन्वेस्ट करने होंगे।
वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 650 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹191,750 खर्च करने होंगे।
ग्रे मार्केट में पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज का प्रीमियम 9.15%
IPO ओपन होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 9.15% यानी ₹27 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड ₹295 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹322 पर हो सकती है। हालांकि, यह केवल अनुमान होता है, शेयर की लिस्टिंग की प्राइस ग्रे मार्केट की प्राइस से काफी अलग होती है।
ऑटोमोबाइल डीलरशिप्स बिजनेस से जुड़ी कंपनी है पॉपुलर व्हीकल्स
साल 1983 में बनी पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज ऑटोमोबाइल डीलरशिप्स बिजनेस से जुड़ी हुई है। यह नई-पुरानी गाड़ियों की बिक्री, सर्विसिंग, स्पेयर पार्ट्स के डिस्ट्री ब्यूशन, ड्राइविंग स्कूल्स, थर्ड पार्टी फाइेंशियल और इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स सेल्स सहित कई सर्विस प्रोवाइड करती है।