सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अगले हफ्ते शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए 2 इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन होंगे। इनमें जुनिपर होटल्स लिमिटेड और GPT हेल्थकेयर लिमिटेड शामिल हैं। आइए इन दोनों कंपनियों के IPO के बारे में एक-एक करके जानते हैं।

जुनिपर होटल्स लिमिटेड

जुनिपर होटल्स लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹1,800 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी 50,000,000 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। यह पूरी तरह से फ्रेश IPO है, जिसमें कंपनी के मौजूदा निवेशक और प्रमोटर ऑफर फॉर सेल के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचेंगे।

रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 21 फरवरी से 23 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे। 28 फरवरी को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

मैक्सिमम 520 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक

जुनिपर होटल्स लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹342-₹360 तय किया है। रिटेल निवेशकों मिनिमम एक लॉट यानी 40 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹360 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,400 इन्वेस्ट करने होंगे।

वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 520 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹187,200 खर्च करने होंगे।

ग्रे मार्केट में जुनिपर होटल्स का प्रीमियम 2.78%

IPO ओपन होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 2.78% यानी ₹10 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड ₹360 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹370 पर हो सकती है। हालांकि यह केवल अनुमान है, शेयर की लिस्टिंग की प्राइस ग्रे मार्केट की प्राइस से अलग होती है।

GPT हेल्थकेयर लिमिटेड

GPT हेल्थकेयर लिमिटेड इस IPO के लिए 40 करोड़ के फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक और प्रमोटर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 2.61 करोड़ के अपने शेयर बेचेंगे।

रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 22 फरवरी से 26 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे। 29 फरवरी को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।