अपर कलेक्टर अंकुर मेश्राम द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया कि वह शासन निर्देशानुसार प्रति 3 माह में परामर्श दात्री समिति की बैठक आयोजित कर कर्मचारियों की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण करें।
अपर कलेक्टर मेश्राम ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में परामर्श दात्री समिति बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर अंकुर मेश्राम ने कर्मचारियों की पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति, समयमान वेतनमान,विभिन्न मदो का एरियर्स न मिलना, गोपनीय चरित्रावली अधिकारियों द्वारा समय पर ना लिखा जाना, अटैचमेंट प्रथा बंद करना, वेतन निरधारण न करना,वर्दी भत्ता न मिलने आदि समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
#परामर्शदात्रीसमिति #बैठक #नीतिनिर्धारण #प्रशासनिकविकास #नीतिविचार #सरकारीबैठक