सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कलेक्टर प्रियंका मिश्रा के निर्देशन में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा (टी.एल.) पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सुजीत पांडेय ने की। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी, अपर कलेक्टर प्रकाश नायक, पी.सी. शाक्य, महेंद्र कवच एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

डीएम सुमित पांडेय ने निर्देशित किया कि 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत समस्त निर्धारित गतिविधियों का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों की फोटो एवं वीडियो बनाकर जिला प्रशासन को अनिवार्य रूप से प्रेषित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की प्रमाणिक जानकारी व डेटाबेस प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जन विश्वास शिविर एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण

समय-सीमा पत्रों की समीक्षा के दौरान डीएम पांडेय ने 'जन विश्वास शिविर' के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने 'मुख्यमंत्री हेल्पलाइन' पर लंबित शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

भारतीय डाक विभाग की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रस्तुतिकरण बैठक में भारतीय डाक विभाग के प्रतिनिधि द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा एवं बचत योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिनिधि ने डाक जीवन बीमा (PLI), ग्रामीण डाक जीवन बीमा (PLI) एवं बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए संचालित 'सुकन्या समृद्धि योजना' के मुख्य प्रावधानों से अधिकारियों को अवगत कराया, जिससे पात्र हितग्राहियों तक इन योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचा जा सके।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #समय #करण #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #अपर