आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अडाणी पोर्ट्स ने गुरुवार (9 नवंबर) को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। Q2FY24 में अडाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट सालाना आधार (YoY) पर 4.2% बढ़कर 1,747.8 करोड़ रुपए रहा।
रेवेन्यू 27.6% बढ़कर 6,646.4 करोड़ रुपए रहा
अडाणी पोर्ट्स को पिछले साल की समान तिमाही में 1,677.5 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था। ऑपरेशंस से Q2 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार (YoY) पर 27.6% बढ़कर 6,646.4 करोड़ रुपए रहा। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में ये 5,210.8 करोड़ रुपए रहा था।
EBITDA 35% बढ़कर 4,053.9 करोड़ रुपए रहा
कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 35% बढ़कर 4,053.9 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 3,005.5 करोड़ रुपए रहा था।
अडाणी पोर्ट्स का EBITDA मार्जिन सितंबर तिमाही में 61% रहा, पिछले साल की समान तिमाही में यह 57.7% था।