आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आज यानी 25 अक्टूबर को सोना के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 96 रुपए बढ़कर 60,606 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 45,452 रुपए हो गई है।

इसके अलावा चांदी के दाम में भी आज गिरावट देखने को मिली है। ये 564 रुपए गिरकर 71,530 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले ये 72,094 रुपए पर थी।

अक्टूबर में अब तक 2,800 रुपए से ज्यादा मंहगा हुआ सोना

अक्टूबर महीने में अब तक सोना-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। इस महीने अब तक सोने के दाम में 2,887 रुपए की तेजी देखने को मिली है। इस महीने की शुरुआत यानी 1 अक्टूबर को ये 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 60,698 रुपए पर है। वहीं चांदी में इस महीने मामूली गिरावट देखने को मिल है, और ये 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम से 71,530 रुपए पर आ गई है।

अक्टूबर में अब तक ऐसी रही सोने-चांदी की चाल

तारीख  सोने की कीमत  चांदी की कीमत

1 अक्टूबर      57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम      71,603 रुपए प्रति किलोग्राम

25 अक्टूबर     60,606 रुपए प्रति 10 ग्राम      71,530 रुपए प्रति किलोग्राम

सोने की कीमतों में उछाल की बड़ी वजहें

घरेलू बाजार में दिवाली तक सोने की जोरदार मांग रहेगी। फिर शादियों के सीजन में खूब सोना खरीदा जाएगा। इससे सपोर्ट मिल रहा है।

पहले से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इजराइल और हमास के बीच शुरू हुए ताजा सैन्य संघर्ष पूरी दुनिया में अनिश्चितता बढ़ा दी।

बाजार को लगता है कि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ना अब बंद हो जाएगा। सोने के लिए ये सबसे बड़ा पॉजिटिव संकेत है।

62 हजार तक जा सकता है सोना

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रहने के आसार हैं। HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करंसी हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बॉन्ड यील्ड घट रही है और डॉलर कमजोर हो रहा है। इससे गोल्ड को सपोर्ट जारी रहेगी।

इसके अलावा घरेलू बाजार में त्योहारों के लिए मांग बढ़ेगी। इसके बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में डिमांड बढ़ने का असर कीमतों पर होगा। इससे दिवाली तक सोना 62 हजार और चांदी 75 हजार तक जा सकती है।