सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: गोपाल स्नैक्स लिमिटेड का IPO आज यानी 6 मार्च से रिटेल निवेशकों के लिए ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 6 मार्च से 11 मार्च तक बोली लगा सकेंगे। 14 मार्च को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।
इस IPO के जरिए ₹650 करोड़ जुटाना चाहती है। कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉल सेल के जरिए 16,209,476 शेयर बेच रहे हैं। इस IPO से जुटने वाला पैसा का यूज कंपनी कर्ज चुकाने में करेगी। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 6 मार्च से 11 मार्च तक बोली लगा सकेंगे। 14 मार्च को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।
मैक्सिमम 481 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक
गोपाल स्नैक्स लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹381-₹401 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 37 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं।
यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹401 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,837 इन्वेस्ट करने होंगे।
वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 481 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹192,881 खर्च करने होंगे।
ग्रे मार्केट में JG केमिकल्स लिमिटेड का प्रीमियम 29.93%
IPO ओपन होने के पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 29.93% यानी ₹120 प्रति शेयर के प्रीमियम पर पहुंच गया है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड ₹401 के हिसाब से इसकी लिस्टिंग ₹521 पर हो सकती है।