आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आज मंडे है मतलब आज फिर से हेलमेट डे हैं। यदि आप जबलपुर शहर में किसी भी काम के लिए निकल रहे हैं, तब ऐसी स्थिति में हेलमेट जरूर पहनें क्योंकि जबलपुर जिले में लगातार बढ़ रहे दुर्घटना से मौत के ग्राफ के कारण जबलपुर पुलिस की टीम अलर्ट हो गई है। जिसके कारण अब सप्ताह के एक दिन मतलब सोमवार को हेलमेट डे अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर आज शहर के कई तिराहे और चौराहों में पुलिस की टीम अलर्ट रहेगी।

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के मुताबिक सोमवार को हेलमेट डे बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने कहा की हत्या से ज्यादा जाने सड़क दुर्घटना में जाती है। हादसों में घायल होने वाले अधिकतर लोगों की मौत बिना हेलमेट लगाने के कारण होती है। जिससे सिर में गंभीर चोट आती है और मौत हो जाती है। उन्होंने सभी दो पहिया वाहनों को हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने की हिदायत दी है।

गौरतलब है कुछ समय पूर्व ही पुलिस कंट्रोल रूम में एक बैठक के दौरान एसपी ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को सोमवार को हेलमेट डे बनाने के निर्देश दिए थे। जिससे चालानी कार्यवाही कर सख्त मैसेज दो पहिया वाहन चलाने वालों को दिया जा सके और लोगो को जागरूक कर शहर में बढ़ रहे मौत के ग्राफ को कम किया जा सके।