सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा कि 80%-85% पेटीएम वॉलेट यूजर्स को रेगुलेटरी एक्शन के कारण किसी भी प्रकार दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जबकि, बाकी 15% यूजर्स को अन्य बैंकों से लिंक करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा कि पेटीएम को अन्य बैंकों के साथ टाई-अप करने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया गया है। कंपनी को पर्याप्त समय दिया गया है, जिसे आगे बढ़ाने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात से इनकार किया कि RBI फिनटेक कंपनियों के खिलाफ है।

शक्तिकांत दास ने कहा कि हाल ही में पेटीएम पेमेंट्स बैंक की गई कार्रवाई रेगुलेशन का मामला है। यह फिनटेक कंपनियों के खिलाफ नहीं थी। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि यह कहानी क्यों बनाई गई है कि RBI ने एक फिनटेक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की है।

दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी

ईटी नाउ के दिए इंटरव्यू में शक्तिकांत दास ने कहा कि RBI फिनटेक कंपनियों का पूरा सपोर्ट करता है और करता रहेगा। RBI फिनटेक की ग्रोथ के लिए पूरी तरह से तैयार है।

एक उपमा देते हुए उन्होंने कहा, ‘कोई व्यक्ति फेरारी का मालिक हो सकता है और उसे चला सकता है, लेकिन फिर भी उसे दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना होगा।’

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 31 जनवरी को RBI ने लगाई थी रोक

RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक में डिपॉजिट और अन्य ट्रांजैक्शंस की डेडलाइन को 15 मार्च तक बढ़ा दिया है। शुक्रवार 16 फरवरी को RBI ने इसे लेकर एक सर्कुलर जारी किया था। पिछले कुछ दिनों में सेंट्रल बैंक को लोगों के बहुत सारे सवाल भी मिले थे। उसके आधार पर RBI ने एक FAQ (सवाल-जवाब) भी जारी किया था।

इससे पहले 31 जनवरी को जारी सर्कुलर में RBI ने कहा था कि 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक के अकाउंट में पैसा जमा नहीं किया जा सकेगा। इस बैंक के जरिए वॉलेट, प्रीपेड सर्विसेज, फास्टैग और दूसरी सर्विसेज में पैसा नहीं डाला जा सकेगा।