आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार (31 अक्टूबर) को गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 237 अंक फिसलकर 63,874 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 61 अंक की गिरावट रही, यह 19,079 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिल रही है। बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में गिरावट ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।
होनासा कंज्यूमर लिमिटेड का IPO ओपन हुआ
होनासा कंज्यूमर लिमिटेड का IPO आज से निवेश के लिए खुल गया है। ये कंपनी मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी है, जो बेबी प्रोडक्ट बनाती है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। 10 नवंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।
होनासा कंज्यूमर लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹1,701 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹365 करोड़ के फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। बाकी कंपनी के मौजूदा निवेशक और कंपनी के प्रमोटर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए अपने शेयर बेचेंगे।
कल शेयर बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले कल यानी सोमवार को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 329 अंक बढ़कर 64,112 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी तेजी रही, यह 93 अंक चढ़कर 19,140 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट देखने को मिली थी।