आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: आज यानी मंगलवार (4 अप्रैल) को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। करीब नौ महीनों से दाम स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए, जबकि डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं प्रोडक्शन कटौती से कच्चे तेल में 8% तक उछाल देखने को मिल रहा है।

कच्चा तेल सोमवाीर को 6% चढ़ा

OPEC+ देशों ने सोमवार को कच्चे तेल के उत्पादन में 10 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती का ऐलान किया है। इस वजह से सोमवार को कच्चा तेल 6% चढ़ गया और एक महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया। फिलहाल ब्रेंट क्रूड करीब आधा फीसदी बढ़कर 85 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है, WTI क्रूड में भी करीब आधा फीसदी की तेजी है और ये 80 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है।

OPEC+ दुनिया के सभी कच्चे तेल के उत्पादन का लगभग 40% हिस्सा है। सऊदी अरब प्रति दिन 5 लाख बैरल और इराक 2 लाख 11 हजार बैरल उत्पादन कम कर रहा है। UAE, कुवैत, अल्जीरिया और ओमान भी कटौती कर रहे हैं। रूस का कहना है कि उसका प्रोडक्शन कट जो मार्च से जून के लिए था अब साल 2023 के अंत तक चलेगा। ब्लैक गोल्ड इनवेस्टर्स के हेज फंड मैनेजर गैर रॉस का कहना है कि ‘OPEC+ साफ तौर पर कीमतों में तेजी चाहता है।