आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: ब्रिटिश कार मैकर कंपनी मॉरिस गैरेज (MG) मोटर इंडिया (MG Motor India) ने अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार कॉमेट (Comet) की लॉन्चिंग डेट का एलान कर दिया है। कंपनी इसे 19 अप्रैल को भारत में लॉन्च करेगी।

ये MG की सबसे छोटी और एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार होगी। कंपनी ने 2 मार्च को अपकमिंग स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार का नाम अनाउंस किया था। इस छोटी ईवी का नाम ‘कॉमेट EV’ होगा। ये कार टाटा टियागो EV से होगा। इसके बाद से कार के बारे में कंपनी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से लगातार अपडेट दे रही है।

कुछ दिन पहले इंटीरियर को अनवील किया था और अब डेशबोर्ड की फुल इमेज और सीट अपहोल्सट्री को टीज किया है। हालांकि MG ने इस कार के डिजाइन और फीचर्स को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में लंबे समय से चल रही इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग वाला मॉडल हो सकता है।