आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अहमदाबाद की EV स्टार्टअप कंपनी मैटर एनर्जी (Matter Energy) ने भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक ऐरा (Aera) की बुकिंग शुरू करने का ऐलान कर दिया है। प्री-बुकिंग विंडो 17 मई को भारत के 25 शहरों और जिलों में खुलेगी।
इन 25 शहरों और जिलों में हैदराबाद, विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, कृष्णा, बेंगलुरु, मैसूर, चेन्नई, कोयम्बटूर, मदुरै, मुंबई, नवी-मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पुणे, नागपुर, नासिक, अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, जयपुर, इंदौर, दिल्ली NCR, पटना, लखनऊ, कानपुर, गुवाहाटी, कामरूप, कोलकाता, भुवनेश्वर और कोरधा शामिल हैं। बाइक का मुकाबला रिवॉल्ट RV400 और टॉर्क क्रेटॉस से होगा।
कीमत 1.44 लाख रुपए से शरू
बायर्स ऐरा को मैटर की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट या OTO पर प्री-बुक कर सकते हैं। बाइक की प्री-रजिस्ट्रेशन कीमत 1.44 लाख रुपए है। बाइक दो वैरिएंट Aera 5000 और Aera 5000+ मॉडल में अवेलेबल है।
कंपनी ने अभी ऐरा 4000 और ऐरा 6000+ की प्राइस और डिटेल्स शेयर नहीं किए हैं। मैटर ऐरा के साथ कस्टमर को 3 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी और 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और AMC/Labour कवरेज भी दिया जा रहा है
मैटर ऐरा : बैटरी और रेंज
ई-बाइक ऐरा 5000 और ऐरा 5000+ वैरिएंट में 5 kWh की लिक्विड कूल्ड बैटरी पैक ऑप्शन दिया गया है। ये बाइक्स एक बार फुल चार्ज करने पर रियल वर्ल्ड कंडीशन में 125 किलोमीटर की रेंज देंगी।
दावा किया गया है कि बैटरी पैक को नॉर्मल चार्जर से 5 घंटे में और फार्स्ट चार्जर से 2 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। बैटरी का वैट लगभग 40 किग्रा है और ऐरा ई-बाइक लगभग 180 किग्रा है।
वहीं ऐरा 6000+ मॉडल में 6 kWh का बैटरी पैक ऑप्शन मिलेगा जो रियल वर्ल्ड कंडीशन में 150 किलोमीटर की रेंज देगा।
फ्रंट और रियर डिस्क ब्रैक के साथ ABS
मैटर ऐरा को शार्प और स्कल्प्टेड लुक दिया गया है। इसमें इंटीग्रेटेड LED डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ LED हेडलैंप दिए गए हैं। अन्य डिजाइन एलीमेंट में ICE बाइक्स के इंजन गार्ड जैसा मोटर गार्ड, स्प्लिट सीट्स, LED टेललाइट और पिलियन राइडर के लिए स्प्लिट ग्रैब रेल मिलता है। इलेक्ट्रिक बाइक में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ ABS दिए गए हैं।