सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI ने पेटीएम फास्टैग यूजर्स को 15 मार्च से पहले किसी अन्य अथॉराइज्ड बैंक से नया FASTag खरीदने की सलाह दी है। NHAI ने फास्टैग जारी करने वाले बैंकों की रिवाइज लिस्ट भी जारी की है।

इस लिस्ट में अब 39 बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज (NBFCs) को शामिल किया गया है। NHAI ने फरवरी में 32 बैंकों की लिस्ट जारी की थी। रिवाइज लिस्ट में पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) का नाम शामिल नहीं है।

क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पेटीएम पेमेंट बैंक को रेगुलेटरी नियमों का पालन नहीं करने और कई अन्य अनियमितताओं के चलते 15 मार्च के बाद सभी बैंकिंग एक्टिविटी बंद करने का आदेश दिया है।

15 मार्च तक कर सकते हैं इस्तेमाल

ऐसे में अगर आपके पास पेटीएम का फास्टैग है, तो आप इसे 15 मार्च तक इस्तेमाल कर सकेंगे। लेकिन इस दिन के बाद बैलेंस खत्म हो जाने के पर आपको नया फास्टैग लेना होगा। क्योंकि, इस दिन के बाद आप इसे टॉप-अप नहीं कर पाएंगे। नियमों के अनुसार फास्टैग से पेमेंट न होने पर दोगुना टोल देना होता है।

RBI ने 29 फरवरी के डेडलाइन को 15 मार्च तक बढ़ा दिया है

नई लिस्ट में देश के बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक HDFC बैंक, ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक शामिल हैं। 31 जनवरी को RBI ने अपने आदेश में PPBL को 29 फरवरी तक सभी बैंकिंग सेवाएं बंद करने का आदेश दिया था, जिसे बाद में रिवाइज कर 15 मार्च कर दिया था।

फोनपे से ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं नया फास्टैग

फोनपे ओपन करें और यहां बाय फास्टैग पर टैप करें।

अपना पैन, व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर डालें और कंटिन्यू पर टैप करें।

अगले पेज में व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और मॉडल नंबर दर्ज करें और कंटिन्यू पर टैप करें।

अपना डिलीवरी पता दर्ज करें और कंटिन्यू पर टैप करें।

इसके बाद आपको पेमेंट करना होगा।

ऑफलाइन भी ले सकते हैं फास्टैग

इसके अलावा आप बैंक या फास्टैग डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी फास्टैग ले सकते हैं। आप वहां जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट देकर और तय फीस चुका कर फास्टैग ले सकते हैं।