आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मई महीने में बैंकों में 12 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत छुट्‌टी के साथ होगी।

1 मई को महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे।

शिमला में 20 मई में 3 दिन बंद रहेंगे बैंक

शिमला में 20 से 22 मई तक लगातार 3 दिन बैंकों में काम काज नहीं होगा। 20 मई को दूसरा शनिवार और 21 मई को रविवार है। इसके अलावा 22 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर भी बैंक बंद रहेंगे।