आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम बदल गया है। भोपाल में रात का तापमान 15 दिन बाद 15 डिग्री से नीचे आया। 48 घंटे में पारा 3.4 डिग्री लुढ़का। यहां दस साल में दूसरी बार दीपावली की रात सबसे ज्यादा ठंडी रही। इस सीजन में इससे पहले 28 अक्टूबर को रात का तापमान 15 डिग्री से कम रहा था।

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया कि पिछले 11 साल में सिर्फ तीन बार ही दीपावली की रात पारा 15 डिग्री से नीचे आ पाया। इससे पहले 2016 और 2021 में ही ऐसा हो सका था। इधर, भोपाल में रात का तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। 48 घंटे पहले रात का तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को दिन का तापमान 29.5 डिग्री रहा।

वजह – वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर होने से मौसम बदला। हवा का रुख बदलकर उत्तर पश्चिमी हो गया था। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।