आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जबलपुर में मटर के दाम औंधे मुंह गिर गए हैं। 100 किलो तक बिकने वाला मटर आज थोक बाजार में 10 से 20 रुपए प्रति किलो किलो बिक रहा है, तो वहीं फुटकर बाजार में मटर की कीमत 30 रुपए प्रति किलो है। मटर व्यापारी का कहना है कि यह पहली मर्तबा है जबकि शुरुआती समय में ही मटर के दाम इतने कम हो गए हैं। अधिक मात्रा में मटर की पैदावार होने के चलते इस तरह के हालात बने हैं। किसानों को कहना है कि आने वाले समय में मटर के दाम और भी कम होंगे।

किशन राजकुमार बताते हैं कि जबलपुर की कृषि उपज मंडी में केएन 5, एम7, एमपी-3, डीआर 5 समेत करीब एक दर्जन किस्म के मटर बिकने आ रहे हैं। कृषि उपज मंडी में सबसे ज्यादा शहपुरा, पाटन, बेलखेड़ा, मझौली और सागर से मटर आ रहा है। वही दिसंबर से मीठा मटर भी बाजार में आने लगेगा। किसानों का कहना है कि विधानसभा चुनाव होने के कारण मजदूर समय पर नहीं मिल पाए थे जिसके चलते फसल की तुड़ाई नहीं हो पाई,और अधिक पैदावार होने से मटर खूब आ रहा है।

मटर व्यापारी राजेंद्र कुमार बताते हैं कि जबलपुर कृषि उपज मंडी में रोजाना 2 से ढाई हजार गाड़ी आ रही है। 10 से 12 हजार बोरी में 600 टन मटर की आवक हो रही है। जबलपुर का 80% मटर दक्षिण भारत, उत्तर भारत, महाराष्ट्र, गुजरात समेत देश के अन्य प्रदेशों में भेजा जा रहा है। मटर की सबसे ज्यादा डिमांड महाराष्ट्र, गुजरात और बेंगलुरु, पुणे के व्यापारी की तरफ से आ रही है।