सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर तकनीकी समस्या के कारण ट्रेडिंग 4 घंटे बंद रही। आज, 13 जनवरी को MCX पर कारोबार दोपहर 1 बजे शुरू हुआ। इसका टेक्नोलॉजी वेंडर TCS है।

MCX पर नॉर्मल सेशन सुबह 9 बजे शुरू होता है जो रात 11.30 बजे तक चलता है। पहले कहा गया था कि कारोबार सुबह 10 बजे शुरू होगा फिर 11 बजे के आसपास का समय दिया गया।

MCX को इस तिमाही में 5.3 करोड़ रुपए का नेट लॉस

उधर, MCX ने दिसंबर तिमाही के रिजल्ट घोषित किए हैं। MCX को इस तिमाही में 5.3 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में उसे ₹38.79 करोड़ का प्रॉफिट हुआ था।

9% गिरकर 3,484 रुपए पर बंद हुआ था शेयर

रिजल्ट के बाद से ही MCX के शेयर में गिरावट है। MCX का शेयर कल करीब 9% गिरकर 3,484 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं आज भी 2% गिरकर 3,426 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

धनिया, जीरा, हल्दी, मेटल जैसी चीजों का होता है ट्रेड

कमोडिटी मार्केट में कच्चा माल जैसे काली मिर्च, धनिया, जीरा, हल्दी, मेटल को बेचा और खरीदा जाता है। कमोडिटी ट्रेडिंग के लिए दो प्रमुख एक्सचेंज हैं। इसमें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज यानी NCDEX है।