आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सारा अली खान अक्सर अपने चुलबुले अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में उनका एक थ्रो-बैक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह जिम में वर्कआउट के दौरान डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

गोविंदा के गाने पर थिरकीं सारा

वीडियो में सारा अपने जिम के अंदर एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वर्कआउट बीच में छोड़कर एक्ट्रेस अपने दोस्त के साथ गोविंदा के पुराने गाने ‘जेठ की दुपहरी में’ डांस करने लगती हैं। सारा ने इस 90s के गाने पर बेहतरीन डांस मूव्स किए। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर सारा के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

आदित्य रॉय कपूर के साथ किया रैंप वॉक

सारा ने 2 दिन पहले ही फैशन इवेंट इंडिया काउचर वीक 2023 में आदित्य रॉय कपूर के साथ रैंप वॉक किया है। दोनों फैशन डिजाइनर शांतनु और निखिल के लिए शोस्टॉपर बने थे। इवेंट से सारा और आदित्य की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे, जिसमें सारा और आदित्य ट्रेडिशनल लुक में काफी अच्छे लग रहे थे। दोनों ने एक- दूसरे का हाथ थाम कर रैंप पर वॉक किया था।

सारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करे तो 2 जून सारा की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

अब वह जल्द ही आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगी। अनुराग बासु द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल मार्च 2024 में रिलीज होने वाली है। फिल्म में आदित्य, सारा के अलावा अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास ‘ऐ वतन मेरे वतन’ और फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ भी है।