आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शेयर बाजार में आज यानी सोमवार (28 अगस्त) को मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 22 अंक की तेजी के साथ 64,908 के स्तर पर खुला है। निफ्टी में 33 अंक की तेजी रही, यह 19,298 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिल रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनुअल जनरल मीटिंग

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 28 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिस पर बाजार की नजर रहेगी। पिछले हफ्ते जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के डीमर्जर और लिस्टिंग के बाद एनालिस्ट्स और इन्वेस्टर्स को अब टेलिकम्युनिकेशन और रिटेल बिजनेस के IPO की टाइमलाइन का इंतजार है।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि जियो फाइनेंशियल अब नए सेगमेंट्स में एंटर करना चाहता है, 5G रोलआउट पर अपडेट्स एंड न्यू प्लांस और नए एनर्जी बिजनेस के तहत शुरू किए गए कई प्रोजेक्ट्स की प्रोग्रेस, इन सभी के बारे में रिलायंस की AGM में जानकारी दी जाएगी।

विष्णु प्रकाश के IPO में पैसा लगाने का आखिरी मौका

विष्णु प्रकाश के IPO में आज यानी 28 अगस्त बोली लगाने का आखिरी मौका है। 5 सितंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले शुक्रवार यानी 25 अगस्त को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 365 अंक की गिरावट के साथ 64,886 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 120 अंक की गिरावट रही थी, यह 19,265 के स्तर पर बंद हुआ था।