आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आज यानी गुरुवार 7 सितंबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 165 अंक की गिरावट के साथ 65,710 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में 50 अंक की गिरावट है, यह 19,560 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 शेयरों में तेजी और 24 में गिरावट देखने को मिल रही है।

निफ्टी पर फार्मा, रियल्टी, प्राइवेट बैंक इंडेक्स ही सिर्फ हरे निशान में हैं, जबकि बैंक, फाइनेंशियल, IT, ऑटो, मेटल सहित ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं। आज के टॉप गेनर्स में SBI, भारती एयरटेल, LT, TCS, NTPC शामिल हैं। टॉप लूजर्स में बजाज फाइनेंस, टाइटन, JSW STEEL, M&M, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलिवर शामिल हैं।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने एड-ए-मम्मा में 51% हिस्सेदारी खरीदी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट के किड्स एंड मैटरनिटी वियर ब्रांड एड-ए-मम्मा में 51% हिस्सेदारी खरीदी है। हालांकि, दोनों कंपनियों ने इस डील की फाइनेंशियल डीटेल के बारे में खुलासा नहीं किया है।

कल शेयर बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी बुधवार (6 सितंबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 100 अंक की तेजी के साथ 65,880 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 36 अंक की मामूली तेजी रही, यह 19,611 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में तेजी और 16 में गिरावट देखने को मिली थी।