आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने वैक्यूम पंप में खराबी आने के कारण बलेनो की 7,213 यूनिट्स को रिकॉल किया है। कंपनी के इस रिकॉल में 27 अक्टूबर 2016 से 1 नवंबर 2019 के बीच बनाई गई इस प्रीमियम हैचबैक का आरएस वैरिएंट शामिल है। मारुति सुजुकी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में इसके बारे में जानकारी दी है।
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, इन गाड़ियों के वैक्यूम पंप में खराबी आने के कारण ब्रेक पेडल में दिक्कत आ रही है। मारुति सुजुकी के अधिकृत वर्कशॉप मॉडल्स के ऑनर्स से संपर्क करेंगे, जहां डिफेक्ट को सही किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि वाहन मालिकों को खराब पार्ट को बदलने की जानकारी दे दी जाएगी। डिफेक्ट सुधारने या पार्ट्स बदलने के लिए कस्टमर से किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। बता दें कि Baleno RS मॉडल को कंपनी जनवरी 2020 से बंद कर चुकी है।