आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  एपल की प्रमुख सप्लायर्स में एक पेगाट्रॉन भारत में नई फैक्ट्री खोलने की योजना बना रही है। कंपनी की ये फैक्ट्री चेन्नई में स्थित महिंद्र वर्ल्ड सिटी में हो सकती है।

दिग्गज टेक्नोलॉजी फर्म एपल की प्रमुख पार्ट्स सप्लायर कंपनी पेगाट्रॉन कॉर्प (Pegatron Corp)भारत में अपना दूसरी फैक्टरी खोलने के लिए बातचीत कर रहा है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी ऐसे समय पर सामने आई, जब एपल भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ाने का ऐलान कर चुका है।

सामचार एजेंस रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले बताया कि पेगाट्रॉन तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई में अपनी दूसरी फैक्ट्री लगाने के लिए बातचीत कर रहा है। बता दें, पेगाट्रॉन ने छह महीने पहले ही 150 मिलियन डॉलर की लागत से एक फैक्ट्री खोली है।

एपल आईफोन का निर्माण

एक सूत्र ने बताया कि पेगाट्रॉन की ये नई फैक्ट्री आईफोन के लिए होगी। हालांकि, किस मॉडल पर अधिक फोकस होगा। इसको लेकर फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक, पेगाट्रॉन की नई फैक्ट्री चेन्नई में महिंद्र वर्ल्ड सिटी के अंदर हो सकती है, जहां कंपनी की पहली फैक्ट्री है। इस खबर पर पेगाट्रॉन ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है, लेकिन कहा है कि किसी एसेट्स का अधिग्रहण का ऐलान रेगुलेशन के आधार पर किया जाएगा।

एपल का भारत पर फोकस

भारत, एपल के लिए सबसे अधिक तेजी से बढ़ते हुए बाजारों में से एक है। अप्रैल 2022 से लेकर इस साल फरवरी तक भारत से 9 अरब डॉलर के स्मार्टफोन निर्यात किए थे, जिसमें से आईफोन की हिस्सेदारी करीब 50 प्रतिशत थी।

चीन पर निर्भरता कम कर रहा एपल

चीन- अमेरिका के बीच बिगडते संबंधों के कारण एपल धीरे-धीरे अपना प्रोडक्शन अन्य देशों में शिफ्ट कर रहा है। इस कारण एपल के सप्लायर्स भी दूसरे देशों में फैक्ट्रियां स्थापित कर रहे हैं।

इससे पहले कर्नाटक ने कहा कि उसने एक अन्य एपल सप्लायर फॉक्सकॉन द्वारा 968 मिलियन डॉलर के निवेश को मंजूरी दे दी है, जिससे 50,000 नौकरियों का सृजन होगा।