आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शेयर बाजार ने आज यानी मंगलवार (18 जुलाई) को नया ऑलटाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 67,007 और निफ्टी ने 19,819 का स्तर छुआ। इससे पहले सेंसेक्स 239 अंक बढ़कर 66,589 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 76 अंकों की तेजी रही। ये 19,787 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली। इससे पहले कल भी मार्केट ने ऑल टाइम हाई बनाया था।
पहले ही दिन 2.33 गुना सब्सक्राइब हुआ नेटवेब का IPO
नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO को पहले ही दिन यानी 17 जुलाई को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पहले दिन IPO 2.33 गुना सब्सक्रिप्शन हो चुका है। इस IPO में इन्वेस्टर्स 19 जुलाई यानी बुधवार तक इन्वेस्ट कर सकते हैं।
हाई-एंड कंप्यूटिंग सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी नेटवेब के IPO का प्राइस बैंड ₹475 से ₹500 प्रति इक्विटी शेयर है। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 24 जुलाई को होगा। इन्वेस्टर्स को कंपनी के शेयर्स 26 जुलाई को डीमैट अकाउंट में क्रेडिट किए जाएंगे। इसके शेयर्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर 27 जुलाई को लिस्ट होंगे।
सहारा इंडिया में फंसा लोगों का पैसा वापस मिलेगा
सहारा इंडिया के निवेशकों के पैसे लौटाने के लिए केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ आज (मंगलवार) लॉन्च करेंगे। सुबह 11:00 बजे अटल ऊर्जा भवन में इस पोर्टल की शुरुआत होगी। पोर्टल के जरिए सहारा के उन निवेशकों के पैसे वापस दिए जाएंगे जिनके निवेश की अवधि यानी समय सीमा पूरी हो चुकी है।
कल शेयर बाजार ने बनाया था ऑलटाइम हाई
इससे पहले कल यानी सोमवार (17 जुलाई) को शेयर बाजार ने नया ऑलटाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 66,656 और निफ्टी ने 19,731 का स्तर छुआ। हालांकि इसके बाद शेयर बाजार थोड़ा नीचे आया। सेंसेक्स 529 अंक बढ़कर 66,589 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 146 अंकों की तेजी रही। ये 19,711 के स्तर पर बंद हुआ था।