आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : देश के टियर-2 शहरों के भी रियल एस्टेट मार्केट में टियर-1 की तरह ही तेजी है। 5 साल में देश के 30 टियर-2 शहरों में 3.14 लाख करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी बिकी। टियर-2 शहरों में सबसे बड़ा रियल एस्टेट मार्केट अहमदाबाद रहा, लेकिन गांधीनगर, नासिक, पानीपत और नागपुर में रियल एस्टेट मार्केट अहमदाबाद से कहीं तेज गति से बढ़ा।
591 रुपए वर्गफुट हो गई। यहां प्रॉपर्टी हर साल 13% की दर से बढ़ी।
जयपुर और भोपाल में प्रॉपर्टी के दाम 30 शहरों में सबसे ज्यादा बढ़े। यह आंकड़े रियल एस्टेट रिसर्च फर्म प्रापइक्विटी की देश के टियर-2 के 30 शहरों पर तैयार की गई रिपोर्ट के हैं। 5 साल में 30 शहरों में 3.14 लाख करोड़ रुपए की 6.53 लाख प्रॉपर्टी बिकीं। इस दौरान 5.99 लाख घर बनकर तैयार हुए।
सबसे ज्यादा नए प्रोजेक्ट गुजरात में शुरू हुए
सबसे ज्यादा नए प्रोजेक्ट अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में आए। इसलिए टियर-2 शहरों में कुल 69% घर केवल गुजरात में बने। पांच साल में टियर-2 शहरों में सबसे ज्यादा 83,390 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अहमदाबाद में बिकी। इसके बाद गांधीनगर, नासिक और विशाखापट्टनम का स्थान रहा। अहमदाबाद में पांच साल में कुल 1.67 लाख प्रॉपर्टी इसमें आवासीय, व्यवसायिक और भूखंड तीनों शामिल रहे।