आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज बुधवार (6 सितंबर) को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है। रिटेल इन्वेस्टर्स इस IPO के लिए 8 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। 18 सितंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।
कंपनी इस IPO के जरिए ₹869.08 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके ₹542 करोड़ के 7,374,163 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि ₹327.08 करोड़ के 4,450,000 शेयरों को कंपनी के प्रमोटर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे।
अगर आप भी इस IPO में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप इसमें कितना निवेश कर सकते हैं।
मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 20 शेयरों के लिए अप्लाय करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड 695-735 रुपए प्रति शेयर रखा है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹735 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,700 लगाने होंगे।
रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 260 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹1,91,100 इन्वेस्ट करने होंगे।
35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व
कंपनी ने इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।
जुपिटर के ठाणे, पुणे और इंदौर में हास्पिटल
जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स लिमिटेड मुंबई मेट्रो पॉलिटन एरिया (MMR) और भारत के पश्चिमी क्षेत्र में मल्टी-स्पेशियलिटी टर्शियरी व क्वार्टनरी हेल्थकेयर प्रोवाइडर है। वर्तमान में ठाणे, पुणे और इंदौर में ‘ज्यूपिटर’ ब्रांड के तहत तीन हास्पिटल ऑपरेट हो रहे हैं। तीनो हास्पिटल में टोटल 1,194 बेड कैपेसिटी है।