आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (NCPCR) ने हेल्थ ड्रिंक ‘बॉर्नविटा’ बनाने वाली कंपनी मोंडेलेज इंटरनेशनल इंडिया लिमिटेड को नोटिस भेजा है। NCPCR ने शुगर कंटेंट के मैंडेटरी (अनिवार्य) डिस्क्लोजर से जुड़े नियमों का पालन न करने को लेकर कंपनी को यह नोटिस जारी किया है।
कंपनी को भ्रामक विज्ञापन और पैकेजिंग हटाने को कहा
हाल ही में बॉर्नविटा के इंग्रीडिएंट्स को लेकर सवाल उठे थे और तब से ही कंपनी के प्रोडक्ट को लेकर विवाद चल रहा है। इसके बाद अब NCPCR ने नोटिस में कंपनी को अपने सभी भ्रामक विज्ञापनों (मिसलीडिंग एडवर्टाइजमेंट्स), पैकेजिंग और लेबल्स का रिव्यू करने और उन्हें हटाने के लिए कहा है। NCPCR ने नोटिस में कंपनी के प्रोडक्ट्स और बॉर्नविटा की पैकेजिंग पर चिंता जताई है।
NCPCR ने कंपनी से 7 दिन में जवाब मांगा
नेशनल चाइल्ड राइट्स बॉडी ने कहा कि बॉर्नविटा में यूज किए जाने वाले इंग्रीडिएंट्स के बारे में इसकी पैकेजिंग पर सही जानकारी देने में कंपनी असफल रही है। NCPCR ने पैकेज्ड फूड कंपनी को अगले सात दिनों के भीतर इस मामले पर विस्तृत स्पष्टीकरण (डिटेल्ड एक्सप्लेनेशन) के साथ जवाब देने को कहा है।