आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: IT दिग्गज कंपनी गूगल में एक बार फिर छंटनी हो सकती है। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने हाल ही में अपने स्टेटमेंट में कंपनी में एक और राउंड की छंटनी करने का हिंट दिया है। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर छंटनी को लेकर कमेंट नहीं किया है।

जनवरी में 12,000 एम्प्लॉइज को निकालने की अनाउंसमेंट की थी

इस साल जनवरी में गूगल ने अपनी टोटल वर्कफोर्स में से 6% यानी 12,000 एम्प्लॉइज की छंटनी करने की अनाउंसमेंट की थी। सुंदर पिचाई ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डोमेन में गूगल के काम पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए गूगल के चैटबॉट बार्ड को Gmail और गूगल डॉक्स जैसे प्रोडक्ट्स में ऐड किया जा रहा है।