आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी ने आज यानी मंगलवार (12 सितंबर) को फिर ऑल टाइम हाई बनाया है। आज ये 114 अंक बढ़कर 20,110 के स्तर पर ओपन हुआ। इससे पहले कल भी इसने ऑल टाइम हाई बनाया था। सोमवार को इसने कारोबार के दौरान 20,008 का लेवल टच किया था।
वहीं, सेंसेक्स में भी आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। ये 379 अंक की तेजी के साथ 67,506 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिल रही है।
कल भी निफ्टी ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी सोमवार (11 सितंबर) को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान इसने 20,008 का लेवल टच किया। इसके बाद यह 176 अंक की तेजी के साथ 19,996 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले 20 जुलाई को निफ्टी ने 19,991 का हाई बनाया था। वहीं, सेंसेक्स 528 अंक की तेजी के साथ 67,127 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट देखने को मिली।
कल से ओपन हो रहा RR केबल का IPO
RR केबल लिमिटेड इस IPO कल यानी 13 सितंबर से ओपन हो रहा है। RR केबल लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹983-₹1035 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 14 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹1035 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,490 इन्वेस्ट करने होंगे।
वहीं इस IPO के लिए रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट यानी 182 शेयरों के लिए अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹1,88,370 खर्च करने होंगे। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 15 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। 26 सितंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।