आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भोपाल में एम्स (AIIMS) में नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल शुरू कर दी। सभी डॉक्टर्स आईपीडी गेट के सामने धरने पर बैठ गए। सीनियर डॉक्टर एम्स मैनेजमेंट की ओर से मिले नोटिस से नाराज हैं।
बता दें कि इससे पहले बुधवार रात एम्स का नर्सिंग स्टाफ धरने पर बैठ गया था। नाराज कर्मचारियों ने डॉक्टर्स पर बदतमीजी का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद डॉक्टर की शिकायत पर नर्सिंग स्टाफ को प्रबंधन ने नोटिस दे दिया। इस पर नर्सिंग स्टाफ ने नाराजगी जाहिर की।
बता दें कि एम्स में 1200 से अधिक नर्सिंग स्टाफ है, जिसमें से करीब 400 से अधिक परिसर के बाहर मौजूद रहे। हालांकि एम्स प्रबंधन के आश्वासन के बाद रात में ही प्रदर्शन खत्म हो गया था।