आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ससुराल सिमर का एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपने एक्टिंग छोड़ने की खबरों को खारिज किया। उन्होंने साफ किया कि वो एक्टिंग नहीं छोड़ने वाली हैं, बल्कि उनके बयान को अलग तरह से लिया गया है। दरअसल, सोमवार को यह खबर सामने आई कि एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा है कि वो अब एक्टिंग छोड़ना चाहती हैं। इस खबर से दीपिका के फैंस बेहद निराश हुए।
एक्ट्रेस के इस फैसले के लिए उन्होंने उनकी शादी को जिम्मेदार ठहराया। लोग उनके इंटर-फेथ विवाह पर भद्दे कमेंट्स करने लगे। इन सभी चीजों के बाद दीपिका ने सामने आकर इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
लोगों ने मेरी बातों का गलत मतलब निकाला -दीपिका
दीपिका कक्कड़ ने ई टाइम्स से बातचीत के दौरान एक्टिंग छोड़ने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा- मुझे अभी यह खबर मिली कि मैं एक्टिंग छोड़ रही हूं। लोगों ने पिछले इंटरव्यू में मेरी बातों का गलत मतलब निकाला कि मैं एक्टिंग छोड़ रही हूं। इसलिए साफ करना चाहूंगी कि ऐसा कुछ भी नहीं है।’
मुझे हमेशा से हाउसवाइफ बनना पसंद है
उन्होंने आगे कहा- ‘ मुझे हमेशा से हाउसवाइफ बनना पसंद है। शोएब ऑफिस जाएं और मैं उनके लिए नाश्ता बनाऊं, घर का ध्यान रखूं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं दोबारा काम नहीं करना चाहती हूं।’
हो सकता है मैं 4-5 साल तक काम न कर पाऊं
दीपिका ने आगे कहा- ‘हो सकता है कि आने वाले दिनों में करीबन 4-5 साल तक काम ना कर पाऊं, या फिर मुझे किसी अच्छे प्रोजेक्ट का ऑफर न मिल पाए, जिसमें मैं काम करूं। ऐसा भी हो सकता है कि मैं अपने 4-5 साल बच्चे पर दूं। ये सारी चीजें सिर्फ कह सकती हूं जब तक बेबी नहीं हो जाता।’
दीपिका के इस बयान पर लगाए गए एक्टिंग छोड़ने के कयास
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था- ‘मैं प्रेग्नेंसी फेज को इंजॉय कर रही हूं और जल्द अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाली हूं। इस बात को लेकर एक अलग ही एक्साइटमेंट हैं। मैंने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। लगातार 10-15 साल उम्र में काम करती रही। जैसी ही मेरी प्रेग्नेंसी जर्नी शुरू हुई, मैंने शोएब से कहा कि मैं काम नहीं करना चाहती और एक्टिंग छोड़ना चाहती हूं। मैं एक हाउसवाइफ की तरह रहना चाहती हूं।’
लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं दीपिका को आखिरी बार स्टार प्लस के शो ‘कहां हम कहां तुम’ में देखा गया था। तब से अब तक वो टेलीविजन से दूर हैं। फिलहाल ऐक्ट्रेस अपने ब्लॉग के जरिए खुद को बिजी रख रही हैं, जहां वो अपनी प्रेग्नेंसी, हेल्थ अपडेट, शोएब के साथ डेट से लेकर जिंदगी की छोटी-छोटी डिटेल्स शेयर करती रहती हैं।