आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  इस महीने की आखिरी तारीख यानी 31 जुलाई 3 जरूरी काम करने की आखिरी तारीख है। इस महीने आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइन करने और PM फसल बीमा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने जैसे काम निपटाने हैं। ऐसा न करने पर आपको परेशान होना पड़ सकता है। हम आपको ऐसे ही 3 कामों के बारे में बता रहे हैं जो आपको 31 जुलाई तक निपटाने हैं।

  1. इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करें, नहीं तो देना होगा जुर्माना

वित्त वर्ष 2022-23 (असेसमेंट ईयर 2023-24) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2023 है। 31 जुलाई के बाद ITR फाइल करने पर उसे लेट फीस देनी होगी।CA आनंद जैन बताते हैं कि 31 जुलाई के बाद ITR फाइल करने वाले टैक्सपेयर्स को लेट फीस देनी होगी।

अगर किसी इंडिविजुअल टैक्सपेयर की सालाना आय 5 लाख रुपए से ज्यादा है, तब उसे 5000 रुपए की लेट फीस देनी होगी। अगर टैक्सपेयर की एनुअल इनकम 5 लाख रुपए से कम है, तब उसे लेट फीस के रूप में 1,000 रुपए भरने होंगे।

  1. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन

देश में कई जगहों पर बाढ़ की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचा है। इन हालातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) किसानों के बड़े काम आ सकती है। किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपनी फसल का बीमा करवा कर आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं। PMFBY में रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।

रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपने नजदीकी बैंक शाखा, सहकारी बैंक सीमिति, जन सेवा केंद्र, अधिकृत बीमा कंपनी से सम्पर्क कर सकते हैं या pmfby.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों को खतौनी, आईडी कार्ड (आधार, पैन , वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस) व बैंक पासबुक साथ लाना होगा।

  1. IGNOU में एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2023 सीजन के लिए फ्रेश एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन करने की समय 31 जुलाई तक का समय दिया है। जो भी इसके लिए तक आवेदन नहीं किए हैं, वे IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in या ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रोग्राम्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।