आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 13,750 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है। ये पिछली तिमाही यानी जनवरी-मार्च से 36.7% ज्यादा है। पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 10,058.7 करोड़ रुपए था। वहीं कंपनी को पिछले साल की समान तिमाही यानी Q1FY23 में 1,992 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।
हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू पिछली तिमाही की तुलना में 2.26 लाख करोड़ रुपए से 2.4% कम होकर 2.21 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। कंपनी का कुल खर्च 20% कम होकर 2.03 लाख करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 2.55 लाख करोड़ था। EBITDA 15,340.42 करोड़ से 44.5% बढ़कर 22,163 करोड़ रुपए हो गया।
पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स से 2.11 लाख करोड़ रुपए रेवेन्यू आया
पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स से रेवेन्यू पहली तिमाही में 2.11 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 2.42 लाख करोड़ रुपए से 13% कम है। पेट्रोकेमिकल सेगमेंट के रेवेन्यू में भी मामूली गिरावट आई है। ये 6,728 करोड़ रुपए रहा। अन्य बिजनेसेज से रेवेन्यू 7,839 करोड़ रुपए रहा। IOC का शेयर 3.50% गिरकर 95.45 रुपए पर बंद हुआ