आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (13 सितंबर) को मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 33 अंक की गिरावट के साथ 67,221 के स्तर पर खुला है। वहीं निफ्टी में भी 4 अंक की गिरावट रही। ये 19,989 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट और 13 में तेजी देखने को मिल रही है।
आज से ओपन हुआ RR केबल का IPO
RR केबल लिमिटेड इस IPO आज यानी 13 सितंबर से ओपन हो गया है। RR केबल लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹983-₹1035 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 14 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹1035 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,490 इन्वेस्ट करने होंगे।
वहीं इस IPO के लिए रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट यानी 182 शेयरों के लिए अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹1,88,370 खर्च करने होंगे। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 15 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। 26 सितंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।
कल निफ्टी ने बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले कल यानी मंगलवार (12 सितंबर) को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कल इसने 20,110 के स्तर को छुआ। हालांकि इसके बाद इसमें गिरावट देखने को मिली और ये 3 अंकों की गिरावट के साथ 19,993 पर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स में आज तेजी देखने को मिली। ये 94 अंक की बढ़त के साथ 67,221 के स्तर पर बंद हुआ था।