आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  टेक कंपनी एपल का इवेंट ‘WWDC23’ 5 जून से 9 जून तक होगा। यह एडिशन एपल के लॉयल कस्टमर्स के लिए काफी खास होगा क्योंकि इसमें न सिर्फ नए हार्डवेयर को प्रदर्शित किया जाएगा बल्कि नए सॉफ्टवेयर को भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी आईओएस 17, वॉचओएस 10 और मैकओएस 14 के फीचर्स को दुनिया के सामने प्रदर्शित करेगी।

चार दिन के वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में कंपनी एपल मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट, 15 इंच का मैकबुक एयर लॉन्च कर सकता है। हम यहां उन प्रोडक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें एपल अपने इवेंट में लॉन्च कर सकता है या फिर उसके बारे में जानकारी दे सकता है।

दुनियाभर के स्टूडेंट्स से मिले टिम कुक

इवेंट से पहले एपल के CEO टिम कुक ने दुनियाभर के स्टूडेंट्स से मुलाकात की। उन्होने लिखा- जैसा कि हम #WWDC23 शुरू करने के लिए तैयार हैं, मैं दुनिया भर के छात्रों से मिला, जो ऐसे ऐप बना रहे हैं जो iPhone को म्यूजिकलक इन्सट्रूमेंट में बदल देते हैं और हैप्टिक फीडबैक के माध्यम से ब्रेल पढ़ने के अनुभव को iPad में लाते हैं।

  1. नेक्स्ट जनरेशन ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17

एपल इस इवेंट में नेक्स्ट जनरेशन ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 को पेश कर सकती है। इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी डायनेमिक आइलैंड में नए फीचर्स शामिल करेगी। इसके साथ ही एपल न्यू जर्नालिंग ऐप, हेल्थ ऐप और मूड ट्रैकर फीचर को शामिल कर सकता है।

  1. macOS 14 और iPadOS 17 पेश कर सकती है कंपनी

एपल इवेंट में watchOS 10, macOS 14 और iPadOS 17 को भी पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, watchOS 10 में नए विजेट्स देखने को मिल सकते हैं।

  1. मिक्स्ड रियल्टी हेडसेट

एपल इस साल के WWDC इवेंट में सबकी नजर मिक्स्ड रियल्टी हेडसेट पर रहेगी। एपल पिछले 7 सालों से मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट पर काम कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने पहले मिक्स्ड रियल्टी हेडसेट को ‘रियल्टी प्रो’ के नाम से लॉन्च कर सकती है। हेडसेट की एक्सपेक्टेड कीमत लगभग 3000 अमेरिकी डॉलर (2.48 लाख रुपए) है।

  1. पहला 15 इंच का मैकबुक एयर पेश कर सकता है एपल

एपल इस साल के इवेंट में 15 इंच का पहला मैकबुक एयर पेश कर सकता है। इसके साथ ही कंपनी 13 इंच का मैकबुक प्रो और 24 इंच का iMac पेश कर सकती है।