आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अगले हफ्ते शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए 2 इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ओपन होंगे। इसमें R R केबल लिमिटेड और सैम्ही होटल्स लिमिटेड शामिल है। आइए इन दोनों कंपनियों के IPO के बारे में एक-एक करके जानते हैं।
R R केबल लिमिटेड
R R केबल लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹1,964.01 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹180.00 करोड़ के 1,739,130 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। इसके साथ ही ₹1,784.01 करोड़ के 17,236,808 शेयर कंपनी के प्रमोटर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे।
रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 13 सितंबर से 15 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। 26 सितंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।
मैक्सिमम 182 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक
R R केबल लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹983-₹1035 तय किया है। रिटेल निवेशकों मिनिमम एक लॉट यानी 14 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹1035 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,490 इन्वेस्ट करने होंगे।
वहीं इसके PO के लिए रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट यानी 182 शेयरों के लिए अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹188,370 खर्च करने होंगे।
वायर और केबल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है R R केबल
R R केबल वायर और केबल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। जून तिमाही में वायर और केबल सेंगमेंट में कंपनी की 71% हिस्सेदारी थी। इसके साथ ही कंपनी फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स भी बनाती है, जिसमें पंखे, लाइट, स्विच सहित अन्य इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट शामिल हैं।
सैम्ही होटल्स लिमिटेड
रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 14 सितंबर से 18 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। 27 सितंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। हालांकि, अभी तक कंपनी ने IPO के प्राइस बैंड जारी नहीं किए हैं।
जल्द ही कंपनी अपने IPO का इश्यू साइज और प्राइस बैंड जारी करेगी। इसके बाद ही IPO के मिनिमम और मैक्सिमम बिडिंग शेयर और अमाउंट के बारे में जानकारी सामने आएगी।
भारत के 12 शहरों में होटल चलाती है कंपनी
सैम्ही होटल्स लिमिटेड वर्तमान में दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और पुणे सहित भारत के 12 शहरों में होटल चलाती है। इसके साथ ही कंपनी का एक होटल कोलकाता बन रहा है।