आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इन दिनों बेहद सुर्खियों में है। रिलीज के बाद से फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। इस बीच रविवार को फिल्म के मेकर्स ने शूटिंग के दौरान का एक BTS वीडियो शेयर किया। चर्चित वीडियो में एक्टर्स फिल्म की शूटिंग को लेकर अपना एक्सपीरियंस बताते नजर आए। इस बीच रणवीर सिंह और आलिया ने सेट पर जया के व्यवहार के बारे में बात की। वीडियो में रणवीर ने कहा- ‘जया जी के सेट पर पहुंचते ही सब अलर्ट हो जाते थे।’ वहीं आलिया ने कहा – ‘जया बच्चन एक टीम प्लेयर हैं। उन्हें साथ काम करने में आपको एफर्ट नहीं डालना पड़ता है।’

रणबीर बोले- धर्मेंद्र डाउन टु अर्थ हैं, जया जी के आते ही सभी अलर्ट हो जाते

वीडियो की शुरुआत में रणवीर कहते हैं कि वह दोस्तों के साथ मिलकर एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे, जिस पर सभी विश्वास करते हों। एक्टर ने कहा कि वह अपने मकसद में कामयाब हुए हैं और उन्होंने ऐसी रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म बनाई है, जिसे फैंस भी बेहद पसंद कर रहे हैं।

रणवीर सिंह ने वीडियो में आगे कहा कि उन्होंने शूटिंग के दौरान दिग्गज एक्टर्स के साथ मजेदार समय बिताया। धरमजी बेहद प्यारे हैं। वह डाउन टु अर्थ इंसान हैं। जया जी के पास वह अधिकार है कि जब वह सेट पर आती हैं, तो हर कोई अलर्ट हो जाता है।’

जया बच्चन एक टीम प्लेयर हैं, उनके साथ काम करना आसान है

आलिया ने कहा- जया बच्चन एक टीम प्लेयर हैं। वह लगातार फिल्म को बेहतर बनाने के लिए काम करती हैं। अपना एक्सपीरिएंस बताते हुए आलिया ने कहा कि उनके साथ सेट पर काम करना बेहद आसान है। आपको खुद कुछ भी करने की जरूरत नहीं पड़ती है। आपको बस उनसे कहना है, क्योंकि वह बहुत अच्छी हैं और अब संभाल लेती हैं।

पहली बार रणवीर सिंह के साथ करण ने किया काम

करण जौहर के साथ पहली बार फिल्म में काम करने के एक्सपीरिएंस के बारे में बात करते हुए रणवीर ने कहा- उनसे (करण) मुझे इतनी पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। वह एंटरटेनमेंट सिनेमा को जीते हैं। कभी कभी मुझे ताज्जुब होता है कि भला वह ऐसा कैसे कर सकते हैं। उनके साथ फिल्म में काम करना ऐसा था जैसा दोस्तों के साथ मिलकर काम करना होता है।

करण के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड थीं आलिया

आलिया ने कहा कि मैं करण जौहर की फिल्म में काम करने के लिए बेहद एक्साइटेड थी। वह इंडियन सिनेमा के सबसे महान डायरेक्टर में से एक हैं। उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह फीडबैक देते हैं और सेट पर सपोर्ट करते हैं। आलिया भट्ट इससे पहले भी करण जौहर के साथ फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में काम कर चुकी हैं।