आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में बताया कि उनकी मां की प्रेग्नेंसी आसान नहीं थी। शिल्पा की मां को ये सलाह दी गई थी कि वो ये बच्चा गिरा दें। ऐसा इसलिए क्योंकि ​​​​​शिल्पा ने ये भी कहा कि यही वजह है कि वो खुद को सर्वाइवर मानती हैं और उन्हें इस बात का एहसास भी है कि जिंदगी में उनका कोई खास मकसद है जिसे उन्हें पूरा करना है।

आसान नहीं थी मां की प्रेग्नेंसी: शिल्पा

शिल्पा ने जूम एंटरटेनमेंट से बात करते हुए बताया कि वो जब पैदा हुई थीं तब उनकी सांसे कम चल रही थीं। उन्होंने ये भी कहा कि डिलीवरी से पहले लगातार उनकी मां को तेज ब्लीडिंग हो रही थी। इस वजह से उनकी मां और डॉक्टर्स को ये डर था कि कहीं वो ये बच्चा खो न दें।

इसके पहले भी प्रेग्नेंसी में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रेग्नेंसी के दौरान कई बार डॉक्टर्स ने शिल्पा की मां को अबॉर्शन कराने की सलाह भी दी क्योंकि उन्हें मिसकैरिज का डर था।

दूसरों की जिंदगी में बदलाव लाना चाहती हूं: शिल्पा

शिल्पा ने आगे कहा कि उन्हें इस बात का एहसास है कि जिंदगी में उनका कोई खास मकसद है और फिल्में उनकी लिए सिर्फ एक हिस्सा हैं। शिल्पा ने कहा कि वो और लोगों की जिंदगी में भी बदलाव लाना चाहती हैं। शिल्पा ने कहा कि यही वजह है कि वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार योग और मेडिटेशन से रिलेटेड कंटेंट शेयर करती हैं ताकि और लोग भी उनसे सीख सकें।

जल्द ही शिल्पा शेट्टी फिल्म सुखी में दिखेंगी। फिल्म की डायरेक्टर सोनल जोशी हैं और फिल्म में कुशा कपिला और चैतन्य चौधरी भी नजर आएंगे। सुखी 22 सितंबर को रिलीज होगी।