आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज से पहले तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उनकी इस विजिट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
इस दौरान शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना, मैनेजर पूजा ददलानी और अपकमिंग फिल्म की को-स्टार नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन भी नजर आए।
पिछले हफ्ते किए थे वैष्णो देवी के दर्शन
एक हफ्ते पहले शाहरुख वैष्णो देवी दर्शन करने भी पहुंचे थे। वहां से उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक्टर नीले रंग की हुडी और मास्क पहने नजर आ रहे थे। इसी साल जनवरी में ‘पठान’ की रिलीज के वक्त भी शाहरुख वैष्णो देवी पहुंचे थे।