आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जनसंपर्क मंत्री मध्यप्रदेश शासन राजेन्द्र शुक्ल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के बिशनखेड़ी स्थित नवीन परिसर माखनपुरम का दौरा किया। विश्वविद्यालय के कुलपति केजी सुरेश ने जनसंपर्क मंत्री को दीक्षांत समारोह एवं नवीन परिसर के लोकार्पण के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई । इस अवसर पर प्रमुख सचिव जनसंपर्क विवेक पोरवाल, विश्वविद्यालय के कुलसचिव अविनाश वाजपई एवं अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित थे।