सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के करुणाधाम मंडल अंतर्गत अंबेडकर नगर स्थित अंबेडकर पार्क में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, जिलाध्यक्ष रवींद्र यती, तथा जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक मुकेश राय विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

शिविर के दौरान कुल 303 नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं का परीक्षण, बीपी, शुगर, मलेरिया सहित विभिन्न प्रकार की जांचें की गईं। इसके अतिरिक्त, मौके पर ही नागरिकों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी भी बनाई गईं।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा मंडल अध्यक्ष मुकेश देहाड़े अनुसुचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश भारती पार्षद आरती राजू अनेजा मंडल महामंत्री रोहित जाधव राम नेता सिंह प्रतीक्षा ब्रह्मभट्ट कौशल्या रजक रमेश शर्मा महेश रघुवंशी पप्पू पर्वे अनीश खान राहुल नेगी राजेश महावर भानुमति चौहान दीपू क्रोशिया अरविंद शुक्ला सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #नसभ #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #डकर #नगर